T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, चोट ने छीना हर्षित राणा का T20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के आगाज से एक दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा अपनी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इन दिनों हर्षित राणा शानदार फॉर्म में चले रहे थे। साथ ही टीम इंडिया की गेंदबाजी का अहम हिस्सा में बन चुके है। उनके चोटिल होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को काफी बड़ा झटका लगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार फरवरी को वार्म-अप मुकाबले में गेंदबाजी करने के दौरान हर्षित राणा के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनकी जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि उनके घुटने में सूजन, मूवमेंट में कमी और लेटरल जॉइंट लाइन के कारण तेज दर्द हो रहा है। साथ ही हर्षित को Lateral Meniscus में गंभीर चोट लगी है। जिसके बाद डॉक्टरों ने राणा को सर्जिकल रिपेयर की सलाह दी है। वहीं मेडिकल टीम का मानना है कि बिन सर्जरी के उनकी वापसी संभव नहीं होगी।
टीम इंडिया के लिए क्यों अहम थे हर्षित राणा?
हर्षित राणा अपनी तेज़ रफ्तार, आक्रामक गेंदबाज़ी और डेथ ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट और IPL में उनके प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया तक पहुंचाया था। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनसे तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद थी।
अब आगे क्या?
हर्षित राणा के बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट के सामने बड़े फैसले की चुनौती है। चयनकर्ता जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि टीम किसी अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ या ऑलराउंडर को मौका दे सकती है, ताकि संतुलन बना रहे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply