फिर जल उठा मणिपुर, कहीं हुई गोलीबारी, तो कहीं जलाए गए टायर
मणिपुर: राहुल गांधी के दौरे के बीच एक बार फिर मणिपुर में हिंसा देखने मिली। गुरुवार को पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगह पर कई घटनाएं घटी। साथ ही कई जगहों पर गोलीबारी भी की गई। तो कहीं टायरों को आग के हवाले किया गया। साथ ही सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ तक हुई है। पुलिस को हालात पर काबू करने के लिए भारी पुलिस का प्रयोग करना पड़ा।
मणिपुर में एक बार हिंसा की आग भड़क चुकी है। गुरुवार को कंगपोकली जिले में प्रदर्शनकारियों और जवानों की बीच का ज्यादा झड़प देखने को मिली। वहीं सुरक्षाबलों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों की तरफ से गोलीबारी की गई। वहीं स्थिति को नियत्रंण को जवाब में फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में एक शख्स की मौत हो गई। साथ ही 5 लोग घायल हो गए। ये पूरी घटना हरओथेल गांव की है। साथ ही जबावी कार्रवाई में एक उग्रवादी भी मारा गया है। लेकिन उसका शव अभी बरामद नहीं किया गया है। घटनास्थल पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी।
बता दें कि मणिपुर में 3 मई को पहली बार हिंसा हुई थी। तब से हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. 58 दिन भी राज्य हिंसा की चपेट में हैं। जातीय संघर्ष के बाद से राज्य भर में अब तक करीब 50,000 लोग 300 से ज्यादा राहत शिविरों में रह रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री भी राज्य में दौरा कर चुके हैं और हिंसा पीड़ितों से लेकर अलग-अलग समुदाय के लोगों की समस्याएं सुन चुके हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply