UP Road Accident: एक कार में सवार थे 8 लोग, 6 की मौके पर हुई मौत
बांदा: उत्तर प्रदेशके बांदा में एक दर्दनाक सड़क हो गया है। इस हादसे में एक तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई। कार में 8 लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलेत ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया, "एक तेज रफ्तार कार में 8 लोग सवार थे। कार पास में खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। मौके पर 5 लोगों की मृत्यु हो गई, 3 को भर्ती कराया गया जिसमें से 1 की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 2 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बांदा के SP अभिनंदन सिंह ने कहा कि बबेरू-कमासिन रोड पर एक दुर्घटना हुई। एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार से जा रही गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। गाड़ी में 8 लोग सवार थे जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य 2 व्यक्तियों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस हादसे में बचे हुए एक व्यक्ति को हमने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है जहां उनकी स्थिति सामान्य है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply