Maharashtra Accident: टायर फटने से बस में लगी आग, 26 लोगों की हुई मौत
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बस का टायर फटने से आग लग गई। इस हादसे में अबतक 26 लोगों की मौत हो गई। इस बस में कुल 30 लोग सवार थे। यह बस नागपुर से मुंबई की तरफ जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचें और आग पर काबू पा लिया।
बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनिने कहा किबुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। वहीं एसपी सुनील कडासने ने बताया कि सुबह 1:35 पर नागपुर से पुणे जा रही एक निजी बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण ये हादसा हुआ।
पुलिस अधिकारी का कहा कि बस चालक का कहना है कि टायर फटने के कारण नियंत्रण बिगड़ा जिसके बाद डीजल टैंक फूटा और आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों में 3 बच्चे और अन्य वयस्क हैं। हम शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहे हैं। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply