Dindori Road Accident: मातम में बदली गोद भराई की खुशियां, सड़क हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत
डिंडौरी: मध्य प्रदेश के डिंडौरी मेंएक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास अस्पताल में भर्ती करा दिया।
इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वहीं घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके डिंडौरी पहुंच रहीं हैं।
डिंडौरी के कलेक्टर विकास मिश्रा के मुताबिक,डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply