संदेशखाली हिंसा का मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिछले 55 दिनों से था फरार
                
नई दिल्ली: संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी TMC नेता शेख शाहजहां को पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना के मिनाखान इलाके से गिरफ्तार किया। बीती रात करीब 3 बजे इसकी गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस पिछले 55 दिनों से इसकी तालाश कर रही थी। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिला पर यौन अत्याचार और जमीन हड़पने जैसे मामलों का शाहजहां शेख मुख्य आरोपी है।
शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर TMC नेता शांतनु सेन ने कहा, "शेख शाहजहां की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि हमारी सरकार प्रशासनिक तरीके से राजधर्म का पालन करती है। जिस तरह से हमने अपने मंत्री पार्थ चटर्जी, ज्योतिप्रिया मलिक के खिलाफ कदम उठाए थे, उसी तरह हमने संदेशखाली मामले में आरोपी शिबू हाजरा, उत्तम सरदार के खिलाफ कार्रवाई की और अब शेख शाहजहां को भी गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक बनर्जी ने पहले ही बोला था कोर्ट के स्टे ऑर्डर के कारण पुलिस शेख शाहजहां को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
TMC के इस राजधर्म से भाजपा को सीखना चाहिए- शांतनु सेन
शांतनु सेन ने कहा कि स्टे ऑर्डर के हटने के 3-4 दिन के अंदर ही शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया गया। एक तरफ भाजपा शासित राज्यों में जहां आरोपी नेता खुले आम घुमते हैं वहीं आरोपी TMC नेता के खिलाफ अगर सबूत है तो हमारी प्रशासन उसे नहीं छोड़ती। TMC के इस राजधर्म से भाजपा को सीखना चाहिए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply