Kartik Purnima: दूर होंगे सारे आर्थिक संकट, बस कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये 5 आसान उपाय
Kartik Purnima ke Upay:इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27नवंबर यानी आज मनाई जाएंगी। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को बेहद खास माना गया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान का विधान है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह सबसे शुभ दिन माना जाता है। क्योंकि, शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक पूर्णिमा की तिथि ही मां लक्ष्मी को सबसे प्रिय है। तो चलिए आप लोगों को कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में बताते है।
कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाएं
-
पीपल पर दूध चढ़ाएं: कार्तिक पूर्णिमा देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन है। वैसे तो इस माता को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय हैं लेकिन पीपल का उपाय बहुत खास माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी प्रसन्न मुद्रा में पीपल के पेड़ पर निवास करती हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करके पीपल के पेड़ पर चीनी मिला हुआ दूध चढ़ाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और जीवन से सभी आर्थिक परेशानियां दूर कर देती हैं।
-
केसरी खीर का भोग लगाएं: कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप केसरी खीर का भोग लगा सकते हैं। हालाँकि, उपाय करने से पहले उनकी पूजा करना न भूलें। मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें पीली कौड़ियां अर्पित करें और अगली सुबह उन कौड़ियों को अपनी धन पेटी में रख लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान होंगी और घर में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।
-
चंद्रमा की पूजा के बाद अर्घ्य दें: कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपको विशेष लाभ मिलेगा। इस दिन रात्रि के समय चंद्रमा को चांदी के लोटे में दूध, जल, चीनी और सफेद फूल डालकर अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन की प्राप्ति होती है।
-
हल्दी से बनाएं स्वास्तिक चिन्ह: कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार पर आम का पल्लम लगाएं और उसके दोनों तरफ हल्दी से स्वास्तिक चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आपके घर की ओर आकर्षित होगी और माता लक्ष्मी के चरण आपके घर में पड़ेंगे। आपके घर में धन, समृद्धि और ऐश्वर्य बढ़ेगा और आपके परिवार के सदस्यों की उन्नति होगी।
- पवित्र नदियों में करें दीपदान: कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में दीपदान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न होती हैं। वहाँ हैं। अगर आपके आसपास कोई नदी नहीं है तो घर के उत्तर-पूर्व कोने में पूरी रात गाय के घी का दीपक जलाकर रखें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply