JMM में फूटे विरोधी स्वर! चंपई सोरेन के शपथ लेते ही इस विधायक ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान
                
Jharkhand News: दो दिनों की राजनीतिक अनिश्चितता के बाद झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गठबंधन सरकार को 5 फरवरी तक बहुमत साबित करना होगा। चंपई सोरेन के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के 38 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया। शाम होते-होते झामुमो में असंतोष के स्वर उभरने लगे।
आपको बता दें कि,झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने खुलेआम बगावती तेवर अपना लिया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन संथाल परगना से जीतकर मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन आज हम वह दिन देख रहे हैं जब कोल्हान से जीते चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। क्या संथाल परगना में कोई आदिवासी नेता नहीं हैं? संथाल मुख्यमंत्री बनते तो खुशी की बात होती, लेकिन उन्होंने हमें दुखी कर दिया।
चंपई सोरेन को क्यों बनाया गया सीएम?
लोबिन हेम्ब्रम ने सत्यानंद भोक्ता के मंत्री बनने का विरोध किया था। कहा कि बाहरी लोग झामुमो पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के विधायक मिथिलेश ठाकुर का भी विरोध किया। बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने झामुमो से नाता तोड़ने का एलान कर दिया है। लोबिन ने कहा कि झामुमो पर बाहरी नेताओं का कब्जा हो गया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पूछा कि संथाल परगना से किसी विधायक को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया। कोल्हान के चंपई सोरेन को क्यों बनाया गया सीएम?
इस बीच, चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक में विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया। सत्तारूढ़ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विधायकों को कांग्रेस शासित तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भेजने का निर्णय विपक्षी भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की संभावना को देखते हुए लिया गया है। कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा, '38 विधायक हैदराबाद गए। कुछ और लोग रुक गए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply