ISRO: अंतरराष्ट्रीय साइबर सम्मेलन में शामिल हुए इसरो के सोमनाथ, बोले- इसरो पर हर दिन होते हैं 100 साइबर अटैक

ISRO: इसरो अब गगनयान को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय साइबर सम्मेलन में अध्यक्ष एस सोमनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की अतंरिक्ष एजेंसी हर रोज करीब 100 से अधिक साइबर हमलों का सामना कर रही है।
सोमनाथ ने कहा कि रॉकेट तकनीक में साइबर हमलों की संभावना बहुत अधिक है। साइबर आरोपी अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और चिप का उपयोग करते हैं। हालांकि, इसरो ऐसे हमलों से निपटने के लिए तैयार है। हम मजबूत साइबर सुरक्षा नेटवर्क से लैस हैं। इसरो रॉकेट के अंदर हार्डवेयर चिप्स की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। इसके लिए वह विभिन्न परीक्षणों पर आगे बढ़ रहा है।
साइबर को लेकर सोमनाथ का बयान
इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने आगे कहा कि उन्होंने चीनी मीडिया सीजीटीएन से बातचीत में कहा कि गगनयान मिशन भारत देश को अंतरिक्ष में मानव भेजने की क्षमता देगा। इसके सफल होने के बाद इसरो अंतरिक्ष स्टेशन बनाने पर ज्यादा केंद्रित होकर काम करेगा। इसरो की योजना है कि भारत के पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन हो। सोमनाथ के अनुसार, इसका निर्माण अगले 20 से 25 साल में विभिन्न चरणों में पूरा कर लिया जाएगा। शुरुआत में यह रोबोट संचालित होगा। मानव को अंतरिक्ष में भेजने की बेहतर क्षमताएं हासिल होने पर इसे मानव संचालित करेंगे, यहां अंतरिक्ष यात्रियों को भी रखा जाएगा।
‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन हमारी अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद हो’
सोमनाथ ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन हमारी अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद हो, इस पर इसरो चर्चा कर रहा है। चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। इसी वजह से गगनयान पर काम हो रहा है, भारतीय स्पेस स्टेशन बनाने पर चर्चा चल रही है। भविष्य के लिए उन्नत चंद्र अभियानों, अंतरिक्ष की बेहतर जानकारियां हासिल करने और नई तकनीकें आजमाने पर भी काम हो रहा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply