नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान, बोले- हम खत्म करने जा रहे हैं Toll Tax
Nitin Gadkari On Toll Tax: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर बढा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार जल्द ही टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह से बदलने जा रही है। अब टोल प्लाजा पर टैक्स देने की जगह सैटेलाइट आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम लागू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से हाईवे पर सफर करने वालों को फायदा होगा। क्योंकि वे जितने किलोमीटर की यात्रा करेंगे, उसके हिसाब से उन्हें भुगतान करना होगा।
बुधवार (मार्च 27, 2024) को महाराष्ट्र के नागपुर में उन्होंने कहा, हम टोल खत्म करने जा रहे हैं। अब यह काम सैटेलाइट आधार पर किया जाएगा। हम सैटेलाइट आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम के जरिए ऐसा करेंगे। पैसा सीधे आपके खाते से काट लिया जाएगा और व्यक्ति जितने किलोमीटर की यात्रा करेगा, उसके अनुसार शुल्क लिया जाएगा।
सैटेलाइट टोल कलेक्शन सिस्टम से लोगों को क्या फायदा होगा?
केंद्रीय मंत्री ने आगे दावा किया कि इस नई प्रणाली (उपग्रह आधारित टोल संग्रह प्रणाली) के तहत समय और धन की बचत होगी। हालांकि पहले महाराष्ट्र में मुंबई से पुणे तक का सफर पूरा करने में नौ घंटे लगते थे, लेकिन अब इसे सिर्फ दो घंटे में पूरा किया जा सकता है।
मोदी सरकार लंबे रूटों पर चलाएगी ई-बसें
केंद्रीय मंत्री ने पहले 18 मार्च, 2024 को बताया था कि मोदी सरकार अगले पांच वर्षों में सभी भारतीय शहरों और दिल्ली-शिमला, दिल्ली-चंडीगढ़ के साथ-साथ मुंबई-पुणे जैसे कुछ लंबे मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की योजना बना रही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि बैटरी की कीमतों में गिरावट से यात्रियों के लिए बस किराया 30% कम हो जाएगा और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply