PM Modi in Lakshadweep: PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के पीछे क्या था मकसद? जानें मालदीव को क्यों लगी मिर्ची
                
Real Reason Behind Pm Modi Beach Pic: प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की इस समय काफी चर्चा हो रही है। एकतरफ इस यात्रा को लेकर भारत में राजनीति हो रही है, विपक्ष केंद्र को घेरने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस यात्रा की हकीकत कुछ और ही है। लक्षद्वीप जाने के पीछे PMमोदी का मकसद बेहद खास है।
दरअसल, इसके जरिए भारत में ही पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करना है। लक्षद्वीप को भारतीय पर्यटकों की नजर में खुद को मालदीव से बेहतर साबित करना है। वहीं भारत विरोधी रुख अपना रहे मालदीव को भी यहां से कड़ा संदेश देना है।
‘वोकल फॉर लोकल’का विस्तार
अगर आपको याद हो तो पिछले साल नवंबर में PMमोदी ने ‘मन की बात’में एक खास संदेश दिया था। PMकहा था कि अमीर भारतीयों को विदेश में शादी करने के बजाय भारत को प्राथमिकता देनी चाहिए। क्या आप 'वोकल फॉर लोकल' के इस मिशन का विस्तार कर सकते हैं? हम अपने देश में विवाह समारोह क्यों नहीं आयोजित करते?
PMमोदी का लक्षद्वीप दौरा इसी वोकल फॉर लोकल मिशन के तहत है। लक्षद्वीप से PMमोदी ने संदेश दिया कि यह सिर्फ एक द्वीप नहीं है, बल्कि परंपरा और खूबसूरती के लिहाज से भी काफी खास है। उन्होंने कहा कि, जो लोग रोमांच की तलाश में हैं, लक्षद्वीप भी उनकी सूची में होना चाहिए।
यात्रा के पीछे एक जियो-पॉलिटिकल संदेश
PMमोदी के लक्षद्वीप दौरे का काफी जियो-पॉलिटिकल महत्व भी है। अब लक्षद्वीप को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर मालदीव से भी अधिक प्रसिद्ध बनाना है। इसके साथ ही PMमोदी ने भारत विरोधी सुर में बोल रहे मालदीव के नए राष्ट्रपति को भी कड़ा संदेश देना है।
दरअसल, मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत से अपने सैनिक वापस बुलाने को कहा है। मुइज्जू ने कहा कि, वह इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उनका देश विदेशी सैनिकों की मौजूदगी के बिना भी पूरी तरह से स्वतंत्र रहे। माना जा रहा है कि वह चीन के इशारे पर ऐसा कर रहा है। ऐसे में PMमोदी का लक्षद्वीप दौरा मालदीव के लिए एक बड़ा संदेश हो सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply