Health Tips: सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकती है जिंक की कमी, जानें लक्षण
                
Zinc Deficiency : जिंक हमारे सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। अगर हमारे शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो हमारा शरीर कई बिमारियों का घर हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे क्या लक्षण होते हैं शरीर में जब जिंक की कमी हो जाती है।
बाल झड़ना :जिंक की कमी से हमारे बाल कमजोर हो जाते हैं। जिस वजह से बाल झड़ने और टूटने लगते हैं। शरीर में जिंक की कमी से बॉल्ड स्पॉट होने का खतरा भी हो सकता है।
घाव जल्दी ठीक न होना : जिंक हमारे ब्लड क्लॉटिंग के लिए जरूरी होता है। जिसकी कमी से चोट लगने पर खून बहना जल्दी बन्द नहीं होता। इसकी कमी के वजह से घाव भरने में समय लगता है जिससे इन्फेक्शन होने का खतरा भी रहता है।
एक्ने : जिंकहमारे शरीर में स्किन को रिपेयर करने और नए सेल्स बनाने में मदद करता है। अगर अचानक से चेहरे पर एक्ने या एक्जिमा जैसी समस्याएं होने लग जाएं तो ये जिंक की कमी का संकेत है।
वजन कम होना: जिंक की कमी के वजह से अचानक से वजन कम होने की समस्या हो सकती है। पोषक तत्वों की कमी की वजह से वजन कम होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता बल्कि इससे दूसरी बीमारियां होने की संभावना भी होती है।
धुंधला दिखाई देना : जिंक की कमी के वजह से देखने में परेशानी हो सकती है। जिंक आंखों के रेटिना के लिए जरूरी होता है। जिंक की कमी से धुंधला दिखना या नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या हो सकती है।
भूख न लगने की समस्या : जिंक की कमी के कारण भूख न लगने की समस्या के शिकार हो सकते हैं। यही अचानक वजन घटने का एक कारण हो सकता है।
कमजोर इम्युनिटी : इम्युन सिस्टम हमें बीमारियों सेलड़ने की शक्ति देता है। शरीर में जिंक की कमी से इम्युन सिस्टम को कमजोर होने लगता है। जिस वजह से भी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply