Panchkula Tiranga Yatra: ‘आज पूरे देश के लिए ये आत्मसम्मान गौरव और शौर्य का दिन है’ तिरंगा यात्रा में बोले सीएम सैनी

Panchkula Tiranga Yatra: हरियाणा केपंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर भाजपा की 'तिरंगा यात्रा' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा, "मैं उन जांबाज नौजवानों को नमन करता हूं जिन्होंने इस भारत भूमि की रक्षा के लिए अपने आप को कुर्बान किया है। आज पूरे देश के लिए ये आत्मसम्मान गौरव और शौर्य का दिन है।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने जो ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है उन्होंने हमारे राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। मैं अपने जवानों की वीरता और साहस को नमन करता हूं। आज पंचकूला की इस पावन धरती पर जो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ये भारत माता के गौरव का उत्सव है।
ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पहलगाम हमले का बदला लिया- सीएम
सीएम नायब सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पहलगाम हमले का बदला लिया गया। पाकिस्तान को बेनकाब किया गया। ऑपरेशन में आतंकवादियों के 9ठिकाने तबाह किये गए। सरकार ने ना सिर्फ बॉर्डर सील किये, बल्कि सिंधु जल संधि भी निलंबित करते हुए पाकिस्तान पर चोट की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी नेटवर्क का भंडाभोड़ किया गया है।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी की विदेश कूटनीति के परिणाम के चलते ही पाकिस्तान दुनियां से अलग थलग पड़ गया। यह युद्ध नहीं भारत का प्रतिशोध था। हमारी सेना ने जो संदेश दिया वो पूरे विश्व में गूंज उठा। यह नया भारत है और भारतीय सैनिकों के जोश का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और सीता नवमी का दिन अब कुकृत्य करने वालो को समझ आ गया होगा। ऑपरेशन सिंदूर के जरिये मोदी ने संसार को बता दिया कि हम आतंकवाद के खिलाफ है और इसे बर्दाशत नहीं करेंगे। शांति को कमजोरी समझा जाएगा तो भारत चुप नहीं रहेगा।
Leave a Reply