इस राज्य में क्लास 11वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, पेपर लीक के बाद लिया बड़ा फैसला
                
Board Exam Cancelled: इस समय हर राज्य में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन इस बीच, कई राज्यों से पेपरलीक के मामलें भी सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश के बाद अब असम से भी पेपरलीक का मामला सामने आया है। जिस वजह से असम राज्य बोर्ड ने 11वीं कक्षा की 24 से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है।
बता दें, उच्चतर माध्यमिक प्रथम वर्ष या कक्षा 11 की परीक्षाएं 6 मार्च को शुरू हुईं और 29 मार्च को खत्म होनी थी। इस मामले में शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने बताया कि असम राज्य बोर्ड ने पेपरलीक होने के बाद सारी परीक्षाएं रद्द कर दी है। उन्होंने बताया कि हमने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
असम की शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
असम पेपरलीक मामले की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने अपने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा 'प्रश्न पत्र लीक होने और प्रोटोकॉल के उल्लंघन की खबरों के कारण, एचएस प्रथम वर्ष परीक्षा 2025 (24-29 मार्च से निर्धारित) के शेष विषय रद्द कर दिए गए हैं।' उन्होंने आगे बताया 'परीक्षाओं के नए कार्यक्रम की जानकारी सोमवार को बोर्ड की बैठक में तय की जाएगी।'
असम में हुए पेपरलीक
बता दें, इससे पहले 21 मार्च को असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) की 11वीं कक्षा की गणित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था। जिस वजह से परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इस मामले में शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने बताया कि गणित का पेपर लीक इसलिए हुआ, क्योंकि पेपर से एक दिन पहले ही राज्य भर के तीन सरकारी संस्थानों सहित 18 स्कूलों ने सुरक्षा सील तोड़ दी थी।
तो वहीं, इससे पहले बरपेटा जिले में कक्षा 9 की अंग्रेजी का पेपरलीक हुआ था। जिस वजह से परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। रनोज पेगू ने आगे बताया कि पेपरलीक के मामले आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply