HARYANA NEWS: कुमारी शैलजा ने आम आदमी पार्टी को लिया आड़े हाथ, ‘क्या कभी ऐसा हो सकता है कि...’
यमुनानगर: हरियाणा के कई जिलों में प्राकृतिक आपदा ने ऐसा तूफान मचाया कि उसके दिए जख्म अभी भी हरे हैं। कई गांव पानी से अभी भी जलमग्न है, फसलें खराब हो चुकी है, पशुओं को चारा नहीं मिल रहा है, कुछ लोग तो गांव से पलायन करने को भी मजबूर है। लेकिन अब जाकर पानी के रौद्र रूप से कुछ राहत जरूर मिली है। लोगों का दुख दर्द कम करने के लिए नेता अब फील्ड पर सक्रिय नजर आ रहे हैं।
हरियाणा का यमुनानगर जिला बाढ़ प्रभावित जिलों में शामिल है। बाढ़ से यमुनानगर जिले को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। बीते दो-तीन दिन से यमुनानगर में नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कभी आम आदमी पार्टी तो कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता जलमग्न गांव को बर्बाद फसलों का मुआयना करने के लिए पहुंच रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह यमुनानगर जिले के कई गांवों का दौरा करके गए थे।
आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा। बाढ़ पीड़ित लोगों से बातचीत की और उनके दुख दर्द को समझा। कुमारी शैलजा ने हरियाणा सरकार की तरफ से जारी किए गए राहत पैकेज को नाकाफी बताया। उन्होंने हरियाणा सरकार को सलाह देते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द बर्बादी का आकलन कर किसानों को मुआवजा देना चाहिए।
कुमारी शैलजा ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पानी के मसले पर आम आदमी पार्टी अब सियासत पर उतर आई है. क्या कभी ऐसा हो सकता है कि जब फ्लड आ रहा हो और नहरों को बंद कर दिया जाए यह सरासर आम पार्टी का बड़ा झूठ है। पानी के मसले पर कुमारी शैलजा हरियाणा सरकार के साथ खड़ी नजर आई और आम आदमी पार्टी को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
2023 में हुई जोरदार बारिश ने सन 1978 की याद को ताजा कर दिया है। उस जमाने में बहुत बड़ी बाढ़ आई थी और दिल्ली को आफत में डाल दिया था। कुछ इस तरह की तस्वीरें इस बार बाढ़ से सामने आई है। सत्ता पक्ष के नेता हर संभव मदद का ऐलान कर रहे हैं तो विपक्ष सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। ऐसे में देखना होगा लोगों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कब तक हो पाती है ताकि कुछ राहत तो मिले।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply