G20 में बेहतरीन काम करने वालों पुलिस कर्मियों को मिलेगा तोहफा, पीएम मोदी के साथ करेंगे डिनर

नई दिल्ली: देश में ऐसा पहली बार होने वाला है कि जब कोई प्रधानमंत्री पुलिसकर्मियों के साथ डिनरे करेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम 450 पुलिस कर्मियों के साथ डिनर करेंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिसके कमिश्नर ने हर जिले से उन पुलिस कर्मियों के नाम मांगे है। जिन्होंने G-20 के आयोजन में बेहतरीन काम किया है। वहीं कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके पुलिस के बेहतरीन के लिए उन्हें बधाई भी दी थी।
देश में जी-20 का सफल आयोजन किया गया है। इसकी प्रशांसा पूरी दुनिया में हो रही है। इस सफलता पर पीएम मोदी को पूरे विश्व से बधाई संदेश मिल रहे है। इसके साथ ही आज पीएम मोदी भाजपा के ऑफिस पहुंचेंगे। वहीं उनका स्वागत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। साथ ही कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी को मिली शुभकामनाएं
देश की राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को जी-20 का सफल आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में 19 देशों के नेताओं हिस्सा लिया था। साथ ही इस समिट में नई दिल्ली घोषण पत्र को मंजूरी दी गई। साथ ही इसे भारत की लिए बड़ी उपलब्धि माना गया है। इस शानदार आयोजन के लिए पीएम मोदी को दुनिया भर से शुभकामनाएं मिल रही है।
सफल समिट मानी गई
भारत ने पहली बार जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की और अब तक की यह सफल समिट भी मानी गई। जी20 नेताओं ने इस सम्मेलन के पहले दिन कई गंभीर चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही कई फैसले भी किए। इसमें मिडिल ईस्ट यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर लॉन्च और अफ्रीकन यूनियन की एंट्री पर मुहर भी लगाई गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply