बारिश से बेहाल दिल्ली, लेकिन दम तोड़ती यमुना को मिला नया जीवन

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दम तोड़ती यमुना को बारिश के बाद पर एक नया जीवन मिल गया है। बारिश के बाद से यमुना के पानी के जल स्तर में अचानक से बढ़ोतरी हो गई है बताया जा रहा है कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा गया है साथ ही भारी बारिश की वजह से भी यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई है।इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर रविवार को यमुना नदी में जलस्तर बढ़ना शुरू हो चुका है। यमुना नदी के केचमेंट एरिया में 2 दिन से लगातार बरसात हो रही है। अभी तक यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज पर लगभग 1 लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। 1 लाख क्यूसेक पानी आने पर बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। वहीं दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान में भी अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, यूपी और पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Leave a Reply