Chandra Grahan 2023: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज, भारत में भी होगा इसका असर
Chandra Grahan 2023: देश में आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आपको बता दें कि इस साल इस ग्रहण का असर भारत में भी देखने को मिलेगा। इस चंद्र ग्रहण पर शरद पूर्णिमा का भी संयोग बनने जा रहा है। चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज रात 11:30 बजे शुरू होगा और 3:56 बजे खत्म होगा।
दरअसल यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। साथ ही इसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। वहीं गहरी छाया की बात करें तो यह 29 अक्टूबर को दोपहर 1:05 बजे शुरू होगा और 2:24 बजे समाप्त होगा, जिसकी अवधि 1 घंटा 19 मिनट होगी। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 1:05 बजे, मध्य रात 1:44 बजे और ग्रहण की समाप्ति 2:40 बजे होगी।
सूतक काल का समय
सूतक काल आज रात 1:05 बजे लगने वाला है, इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले 28 अक्टूबर यानी आज शाम 04:05 बजे शुरू हो जाएगा।
कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण का असर भारत के साथ-साथ यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी और पूर्वी दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?
1. चंद्र ग्रहण के दौरान गुस्सा न करें, अगले 15 दिनों में गुस्सा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
2. चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन न करें। इसके अलावा पूजा पाठ करना भी वर्जित माना गया है।
3. चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान में नहीं जाना चाहिए। इस दौरान नकारात्मक शक्तियां बहुत हावी रहती हैं।
4. चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है।
5. ग्रहण काल के दौरान पति-पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति ख़राब हो सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply