इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन बातों का रखें खास ध्यान
Chandra Grahan 2023:साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार,चंद्र ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर दोनो प्रकार से पड़ता है। लेकिन ग्रहण के दौरान आप सभी को कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।
आपको बता दें कि, साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार के दिन लगेगा। इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन, शास्त्रों में ग्रहण के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। क्योंकि ग्रहण को अशुभ माना जाता है और इसके कारण व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। इसग्रहण में पृथ्वी की सीधी छाया चंद्रमा पर नहीं पड़ती है बल्कि चंद्रमा के ऊपर पृथ्वी की धूल जैसी छाया पड़ती है। इसलिए इसका प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा। ये ग्रहण 5 मई को रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो कर 06 मई बीच रात 01 बजकर 02 मिनट पर खत्म होगा। ये चंद्र ग्रहण की कुल 4 घंटे 15 मिनट के लिए लगेगा। यह ग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण-पूर्वी यूरोप में दिखाई देगा।
ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
ग्रहण के दौरन गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधान बरतनी चाहिए। इस दौरन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के समय में धारदार चीज और पूजा-पाठ से भी दूर रहना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण काल में भूलकर भी किसी सुनसान जगह या शमशान की तरफ नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ता है। साथ ही इस दौरान क्रोध से भी बचना चाहिए। ग्रहण के दिन व्यक्ति को पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगो को अन्न, धन या वस्त्र का दान करने से विशेष लाभ मिलता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply