क्यों नहीं जा सकते हैं? शायद आज सिर्फ एक ही व्यक्ति मंदिर जा सकता है- राहुल गांधी
Bharat Jodo Nyay Yatra: एक तरफ पूरा देश भगवान राम की आराधना में लीन हो चुका है। तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोक दिया गया है। इस समय राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। उनकी यात्रा असम के नगांव जिले में पहुंची। इसी बीच राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद वह भड़क गए।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बोर्डोवा जाने से रोकने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमें वहां आमंत्रित किया गया और अब कहा जा रहा है कि आप नहीं जा सकते। मैं कारण पूछ रहा हूं कि क्यों नहीं जा सकते हैं? शायद आज सिर्फ एक ही व्यक्ति मंदिर जा सकता है।" इस दौरान राहुल गांधी की पुलिस कर्मियों के साथ बहस भी हुई।
मुझे जब भी मौक़ा मिलेगा, मैं जाऊंगा- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि श्री श्री शंकरदेव जी ने असम की सोच को सबसे अच्छी तरह से सबके सामने रखा है। वे हमारे गुरु हैं, हम भी उनके रास्ते पर चलते हैं। मैं जब यहां आया था, तब मैंने यहां मत्था टेकने का सोचा था। 11तारीख को हमें आमंत्रण आया था, मगर फिर हमें कहा गया कि सब लोग जा सकते हैं, लेकिन राहुल गांधी नहीं जा सकते। मुझे जब भी मौक़ा मिलेगा, मैं जाऊंगा।
राहुल गांधी ने कहा कि आज BJP सरकार राहुल गांधी जी को मंदिर जाने से रोक रही है। BJP सरकार को आस्था पर पहरा लगाने का हक किसने दिया?यह अन्याय है, हम इसके खिलाफ लड़ते रहेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply