Gallantry Awards 2024: वीरता पुरस्कार के लिए चयनित हुए 277 जाबांज, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी
Gallantry Awards 2024: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 277वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले 277 जाबांज में से 119 वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से, 133 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र से, और 25 कर्मी अन्य क्षेत्रों से हैं। जहां 275 जाबांज को वीरता पदक (जीएम) से सम्मानित किया गया, वहीं दो को राष्ट्रपति वीरता पदक (पीएमजी) से सम्मानित किया जाएगा।
277 वीरता पदकों में से 275 जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72जाबांज, महाराष्ट्र के 18 जाबांज, छत्तीसगढ़ के 26जाबांज, झारखंड के 23 जाबांज, ओडिशा के 15 जाबांज, दिल्ली के 8 जाबांज, सीआरपीएफ के 65 जाबांज,एसएसबी से21 जाबांज और बाकी अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और सीएपीएफ को प्रदान किया जाएगा।
विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक
विशिष्ट सेवा (पीएसएम) के लिए 102 राष्ट्रपति पदकों में से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को प्रदान किए जाएंगे। सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधारात्मक सेवा को प्रदान किए जाएगें। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के तीन सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। कई बड़े आतंकी मॉड्यूल को ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले एसीपी ललित मोहन नेगी और एसीपी हृदय भूषण को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
वीरता के पदकों में किए गए बदलाव
बता दें, सरकार ने, हाल के वर्षों में, वीरता/सेवा पदकों को बदलने के लिए कदम उठाए हैं। सोलह वीरता/सेवा पदक (पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के लिए) को अब निम्नलिखित चार पदकों में मिला दिया गया है:
- वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी)
- वीरता पदक (जीएम)
- विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम)
- सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम)
हाल ही में पदकों के पुनर्गठन के बाद, गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर कुल 1132 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply