कांग्रेस छोड़कर फिर BJP में शामिल हुए जगदीश शेट्टार, पहले टिकट कटने से छोड़ दी थी पार्टी
                
Jagadish Shettar Return To BJP: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान BJPछोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लिंगायत नेता पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले BJPमें शामिल होने को लेकर अमित शाह से बात की है। अब यह बातचीत भी सफल रही है और यह तय है कि जगदीश शेट्टर BJPमें वापस आ रहे हैं।
आपको बता दें कि, अप्रैल 2023 में कर्नाटक विधानसभा से ठीक पहले शेट्टार ने BJPसे इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। वह BJPद्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज थे। 10 मई, 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद शेट्टार ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और विधानसभा चुनाव लड़ा।
BJPउम्मीदवार हार गये थे चुनाव
उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। BJPके महेश तेंगिनाकाई ने शेट्टर को 34,289 वोटों से हराया।
'मुझे सिर्फ सम्मान चाहिए'
कांग्रेस में शामिल होने पर शेट्टार ने कहा था कि मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं, मुझे सिर्फ सम्मान चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि BJPने आगामी विधानसभा चुनाव में मुझे टिकट न देकर मेरा अपमान किया है। मैं महत्वाकांक्षी व्यक्ति नहीं हूं और न ही सत्ता का भूखा हूं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply