Pakistan की निकली हेकड़ी, भारत से बातचीत को तैयार हुए PM शहबाज शरीफ!
नई दिल्ली: भारत को पड़ोसी देश पाकिस्तान से बातचीत का प्रस्ताव मिला है। पाकिस्तान के PMशहबाज शरीफ ने कहा है कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है और वह भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।PMशाहबाज शरीफ ने कहा कि अगर पड़ोसी (India) गंभीर है तो वह (Pakistan) बातचीत के लिए तैयार हैं।
शरीफ ने कहा, 'हमने पिछले 75 साल में तीन युद्ध लड़े हैं। इसने केवल गरीबी, बेरोजगारी और संसाधनों की कमी को बढ़ावा दिया है। युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है।पाकिस्तान के PMने आगे परमाणु हथियारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान एक परमाणु संपन्न देश है। ऐसा आक्रामक होने के लिए नहीं बल्कि खुद को बचाने के लिए किया गया है। लेकिन भगवान न करे, अगर कभी परमाणु युद्ध जैसी स्थिति आ गई तो क्या हुआ, यह बताने वाला कोई जीवित नहीं रहेगा। युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है।
एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने युद्ध न करने का आह्वान किया लेकिन दूसरी तरफ भारत पर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश (India) को यह समझना होगा कि असामान्य चीजों को हटाए बिना स्थिति को सामान्य नहीं किया जा सकता है। शरीफ ने आगे कहा कि कुछ गंभीर मुद्दों को शांतिपूर्वक और सार्थक चर्चा के साथ हल करना होगा।
पाकिस्तान की ओर से अहिंसा की वकालत ऐसे समय में की गई है जब वह खुद आंतरिक खतरों का सामना कर रहा है। पिछले हफ्ते खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक रैली के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 54 लोगों की जान चली गई थी। साल 2023 के पहले सात महीनों में 18 आत्मघाती हमले हुए हैं, जिनमें 200 लोगों की जान चली गई, जबकि इन हमलों में 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply