‘थप्पड़’ वीडियो पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने दी सफाई, मजाक बताकर सोशल मीडिया यूजर्स को लताड़ा

Emmanuel Macron On Slap Video: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद से फ्रांस के राष्ट्रपति विवादों में घिर गए है। ये वायरल वीडियो मैक्रों के हाल ही के वियतनाम की राजधानी हनोई दौरे का है। वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरे के दौरान मैक्रों की पत्नी अपने पति के चेहरे की ओर तेजी से हाथ ले जाती दिख रही हैं। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ‘थप्पड़’ करार दिया। जिसके बाद मैक्रों ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और इसे हल्का-फुल्का मजाक बताया।
राष्ट्रपति मैक्रों का बयान
वीडियो वायरल होने के बाद मैक्रों ने 26मई की रात को एक बयान जारी किया। उन्होंने इसे “पति-पत्नी के बीच का हल्का-फुल्का मजाक” करार दिया। उन्होंने कहा 'यह बेहद दुखद है कि लोग एक निजी पल को गलत तरीकों से पेश कर रहे हैं। हम यात्रा शुरू होने से पहले हंसी-मजाक कर रहे थे। लोगों को हमारे उस हंसी-मजाक वाले पल की कोई जानकारी नहीं। इसलिए इसे हिंसक या गंभीर बताना पूरी तरह गलत है।'
मैक्रों ने सोशल मीडिया यूजर्स पर निशाना साधते हुए कहा 'लोगों को बिना तथ्यों की जांच किए निष्कर्ष निकालने की आदत हो गई है। यह न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि निजी रिश्तों को भी बदनाम करता है।' इसी बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने भी एक बयान जारी किया। बयान में कहा कि यह एक सामान्य और स्नेहपूर्ण पल था। जिसे सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।
क्या है वायरल वीडियो?
दरअसल, 25 मई को हनोई में राष्ट्रपति मैक्रों के आधिकारिक दौरे पर थे। इस दौरान मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट विमान से उतर रहे थे। वीडियो में दिखता है कि मैक्रों अपनी पत्नी के साथ विमान के दरवाजे पर खड़े हैं और ब्रिगिट अचानक उनके चेहरे की ओर तेजी से हाथ ले जाती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने इसे ‘थप्पड़’ करार दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई मीम्स और मजाकिया टिप्पणियां सामने आईं। जिसमें कुछ यूजर्स ने इसे दंपति के बीच घरेलू विवाद तक करार दे दिया।
Leave a Reply