खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने पर हिंदू सासंद चंद्र आर्य को मिली सजा, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
Canada News: हाल ही में कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने खालिस्तानियों को लेकर एक बयान दिया था। जिसका खामियाजा उन्हें अब भुगतना पड़ रहा है। देश की सत्ताधारी लिबरल पार्टी ने आने वाले चुनाव के लिए सांसद चंद्र आर्य की उम्मीदवारी रद्द कर दी है। यानी अब आगामी चुनाव वह नहीं लड़ सकेंगे। इसकी जानकारी खुद चंद्र आर्य ने दी है।
सांसद चंद्र आर्य की उम्मीदवारी रद्द
दरअसल, कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने खालिस्तानी पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक ऐसा बयान दिया। जिस वजह से वह खालिस्तानियों के निशाने पर आ गए हैं। जिसके बाद खालिस्तानी समर्थक कहे जाने वाले जस्टिन ट्रूडो की सरकार लिबरल पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी है।
इस माामले में सांसद चंद्र आर्य ने अपने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर किया। जिसमें कहा गया है 'मुझे लिबरल पार्टी ने सूचित किया है कि नेपियन में आगामी संघीय चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में मेरा नामांकन रद्द कर दिया गया है।'
उम्मीदवारी रद्द पर क्या बोले चंद्र आर्य?
सांसद चंद्र आर्य ने लिबरल पार्टी के इस फैसले को निराशाजनक' बताया। लेकिन उन्होंने ये भी कहा 'इससे नेपियन के लोगों और सभी कनाडाई लोगों की 2015से संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का गौरव और विशेषाधिकार कम नहीं होता।'
खालिस्तानियों के निशाने पर आर्य
बता दें, चंद्र आर्य हमेशा से ही खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ मुखर रहे हैं। इसी वजह से आर्य खालिस्तानियों के निशाने पर रहते हैं। इसी कड़ी में बीते साल अक्टूबर में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से आर्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply