फ्रांस में हुए हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
French:देश-दुनिया से हिमस्खलन की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि फ्रांस में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। साथ ही घायलों को भर्ती करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, फ्रांस के आल्प्स में मोंट ब्लांक के दक्षिण-पश्चिम में हिमस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने ट्विटर पर दी। उन्होंने बताया कि यह प्रारंभिक मृतक संख्या है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हिमस्खलन दिन के समय आया और इसमें फंसे ज्यादातर लोग पर्वतारोहण कर रहे थे।
शैमॉनिक्स से लगभग 30किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हाउते-सावोई क्षेत्र के कॉन्टैमाइन्स-मोंटजोई में हिमनद में हिमस्खलन हुआ। गृह मंत्री गेराल्ड डारमानिन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी, लेकिन उन्होंने मृतकों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। फ्रांस में ईस्टर के मौके पर अवकाश के दौरान बड़ी संख्या में लोग आल्प्स जाते है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply