China में लैंड स्लाइड, 47 की मौत, 500 लोगों के मलबे में दबे होने आशंका
ChinaLandslide: चीन के लोग अभी हालिया भूकंप की त्रासदी से उभरे भी नहीं थे कि, अब भूस्खलन का कहर झेलना पड़ रहा है। भूस्खलरन के कारण 500 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए, जिसमें 47 लोगों के शव मिल चुके हैं। मलबे के नीचे से लोगों को निकालने का काम जारी है। लैंड स्लाइड के बाद तबाही के मंजर का वीडियो एक्स हैंडल पर वायरल हो रहा है।
200 से ज्यादा जवान रेस्क्यू में जुटे
चीन के शिन्हुआ न्यूज चैनल के मुताबिक, आज यानी 22 जनवरी को सुबह करीब 5:51 बजे दक्षिण चीन के जेनक्सिओनग काउंटी के तांगफैंग शहर के अंतर्गत लियांगशुई गांव में भूस्खलन हुआ। पूरा गांव इसके मलबे में दब गया। लैंड स्लाइड की खबर फैलते ही बचाव दल के जवान मौके पर पहुंच गए। फिलहाल करीब 200 बचावकर्मी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
युन्नान में भूस्खलन आम बात
पीपुल्स डेली चाइना के मुताबिक, चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में भूस्खलन आम बात है क्योंकि यहां की खड़ी पहाड़ियां हिमालय की तलहटी से टकराती हैं, लेकिन हर बार यह तबाही का कारण बनती है। हर बार लोग मारे जाते हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि मलबे में कितने लोग दबे हैं, लेकिन गांव के लोग नजर नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक तस्वीर में, नारंगी जंपसूट और हेलमेट पहने आपातकालीन बचाव कर्मियों को ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच ढही हुई चिनाई के ढेर को उठाते हुए देखा जा सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply