प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस-किस देश ने किया है सम्मानित, यहाँ देखें लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं। मिस्र दौरे के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सम्मान मिस्र देश का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे पहले भी कई देशों के सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। आइये आपको बताते हैं कि किन देशों ने अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया है।
कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले माह यानी मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान उन्हें प्रशांत द्वीप समूहों की एकता और वैश्विक दक्षिण का नेतृत्व करने के लिए इस सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी: पीएम मोदी को मई 2023 में ही फिजी के प्रधानमंत्री सित्वनी राबुका ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कम्पैनियन ऑप द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया था।
एबाकल अवॉर्ड: पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान ही पीएम मोदी को रिपब्लिक ऑफ पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया था।
ऑर्डर ऑफ ड्रक ग्यालपो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिसंबर 2021 में इस पुरस्कार से भूटान द्वारा सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार की शुरुआत 7 नवंबर 2008 को भूटान के राजा जिग्मे खेस मानग्याल वांग्चुक द्वारा की गई थी।
लीजन ऑफ मेरिट: यह सम्मान अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने का नेतृत्व करने के लिए दिया गया था। भारत की ओर से राजदूत तरनजीत सिंह संधु ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन से इस सम्मान को स्वीकार किया था।
किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां: यह पुरस्कार बहरीन की सरकार की ओर से दिया जाता है। वर्ष 2019 में बहरीन का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा गया था। खाड़ी देश द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान शीर्ष सम्मानों में से एक है।
ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगुइशड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन: यह मालदीव की सरकार के द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2019 में दो दिवसीय राजकीय दौरे पर माले गए थे, तब उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया था।
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू: यह सम्मान रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, प्रधानमंत्री मोदी को वर्ष 2019 में इस पुस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार रूस और भारत के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में असाधारण सेवाओं के लिए दिया गया था।
ऑर्डर ऑफ जायद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से साल 2019 में दिया गया था। यह सम्मान UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ पेलेस्टाइन अवॉर्ड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2018 में फिलिस्तीन की आधिकारिक यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। तब उन्हें फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार उन्हें दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए दिया गया था।
स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान: यह सम्मान अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। तालिबान के कब्जे से पहले वर्ष 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया था।
ऑर्डर ऑफ अब्दुल्लाजीज अल सौद: यह सम्मान सऊदी अरब सरकार द्वारा गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्ति को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2016 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply