‘चिंता मत करो... PoK हमारा था... हमारा है और हमारा रहेगा’ राजनाथ सिंह ने दार्जिलिंग से पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश
                
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि PoK हमारा था, PoK हमारा है और PoK हमारा रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत बढ़ रही है। हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब हमारे PoK के भाई-बहन खुद भारत के साथ आने की मांग करेंगे।
रविवार को पश्चिम बंगाल मनें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए भारत की जनता से कहा कि चिंता मत करो। पीओके हमारा था, है और हमारा रहेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की बढ़ती ताकत को दुनिया देख रही है। दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है और हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब पीओके में हमारे भाई-बहन खुद भारत के साथ आने की मांग करेंगे।
ममता बनर्जी में पर बरसे राजनाथ सिंह
इसके साथ ही ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी हद तक खराब हो चुकी है। अगर आप किसी भी राज्य का विकास करना चाहते हैं तो सबसे पहली शर्त वहां की कानून और स्थिति को सुधारना है। लेकिन बंगाल में हालात अलग हैं। संदेशखाली की घटनाओं को देखिए। जिस सरकार के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए।
बता दें कि भारत में चुनाव शुरू हो चुके है। पश्चिम बंगाल में सात चरण में मतदान किया जा रहा है। वहीं दार्जिलिंग में 26 अप्रैल को चुनाव होने वाले है। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply