WEATHER UPDATE: भीषण गर्मी के लिए हो जाइये तैयार, डरा रही है मौसम विभाग की रिपोर्ट
नई दिल्ली: अप्रैल के महीने की शुरूआत हो चुकी है। वहीं, गर्मी ने भी कहर मचाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल से लेकर जून महीने तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस साल भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। एक तरफ जहां गर्मी लगातार बढ़ेगी, तो वहीं दूसरी तरफ बारिश होने की संभावना नहीं है। राजस्थान के कई जिलों में पारा 40डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में बीते सप्ताह से तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसका असर पूरे उत्तर भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है। फिलहाल उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत नॉर्थ इंडिया के राज्यों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही पूरे उत्तर भारत में हीट वेब चलने की संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से भीषण गर्मी पड़ सकती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply