पत्नी और प्रेमी के साथ 5 महीने की बच्ची को पिता ने उतारा मौत के घाट, फिर पुलिस के साथ...

Up: यूपी के कन्नौज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि यहां पति ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और 5 महीने की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। वही इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लॉए अस्पताल में भिजवा दिए वहीं आरोप पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टुंडपुरवा में मनोज कुमार नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्ची के साथ किराए के मकान में रह रहा था। वहीं मनोज पेशे से रिक्शा चलाता है। इस दौरान उसकी पत्नी राधा उर्फ पिंकी का सत्येन्द्र से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुछ दिन बाद पिंकी अपने पति को छोड़कर प्रेमी सत्येन्द्र के साथ रहने लगी। इस बात से परेशान होकर मनोज अपने घर कन्नौज में वापस आकर रहने लगा।
वहीं दो साल बाद पिंकी अपने प्रेमी सत्येन्द्र के साथ उसके घर कन्नौज पहुंची और साथ में 5 महीने की बच्ची भी थी। ये देखकर मनोज आग बबूला हो गया और उसने लकड़ी के भारी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मनोज ने अपनी पत्नी, प्रेमी और 5 महीने की बच्ची को भी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply