रामलला का आलौकिक श्रृंगार...21 नदियों के पवित्र जल से अभिषेक, अयोध्या में मंत्रोच्चार के साथ होगी प्राण प्रतिष्ठा
Ram Darbar Pran Pratishtha: 05जून को अयोध्या की पावन नगरी एक बार फिर भक्ति और उत्सव के रंग में रंगी हुई है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार सहित 21मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आयोजित किया गया है। 03जून से शुरू हुए इस अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ राम मंदिर परिसर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। आज गंगा दशहरा और प्राण प्रतिष्ठा के समापन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस समारोह में राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां शामिल हैं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही, मंदिर परिसर में 14अन्य मंदिरों में वैदिक अनुष्ठानों के साथ 21मूर्तियों की स्थापना की गई। इनमें अष्ट देवालयों (आठ प्रमुख मंदिरों) के देव विग्रह शामिल थे। जिनमें भगवान गणेश, शिव, विष्णु, सूर्य, और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां थीं।
मालूम हो कि इस समारोह की शुरुआत 03जून को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। जिसमें जलवास, अन्यवास और सैया वास जैसे वैदिक कर्मकांड शामिल थे। वहीं, 05जून को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 101वैदिक विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों में प्राण स्थापित किए। समारोह के दौरान श्रद्धालुओं पर सरयू नदी के पवित्र जल का छिड़काव किया गया।
समारोह की तैयारियां और सुरक्षा
अयोध्या में इस भव्य आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन से निगरानी की गई, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply