लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शिकार बना भारतीय कारोबारी, कनाडा में हत्या; गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर कुबूल किया मर्डर
Indian Business men Murder: भारतीय कारोबारी और विदेश में हत्या... कनाडा के अवोस्टफोर्ड में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसकी गूंज विदेशी धरती से भारत तक सुनाई दी। दरअसल, यहां खन्ना के गांव राजगढ़ के मूल निवासी, इंडियन बिजनेस मैन दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनाडाई धरती से निकलकर ये खबर भारत में भी आग की तरह फैल गई, जिसके बाद दर्शन सिंह के पैतृक गांव राजगढ़ में मातम छा गया।
बात करें इस घटना के अपराधियों की तो, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली। गोल्डी ढिल्लन ने दावा किया कि दर्शन सिंह साहसी 'चिट्ठे', यानी नशे का बहुत बड़ा कारोबार चलाते थे। साथ ही गोल्डी ने यह भी कहा कि जब गैंग ने दर्शन सिंह से पैसा मांगा, तो उन्होंने पैसा नहीं दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने गैंग का नंबर तक ब्लॉक कर दिया।
लेकिन मृतक के परिवार के अनुसार, उन्होंने बताया कि दर्शन सिंह ने मेहनत करके अरबों-खरबों की कंपनी खड़ी की थी।
मौत की खबर सुनकर पैतृक गांव राजगढ़ तक फैला शोक
जैसी ही दर्शन सिंह की मौत की खबर भारत पहुंची, वैसे ही उनके पैतृक गांव राजगढ़ में भी मातम छा गया। दरअसल, इस गांव में दर्शन सिंह के भतीजे रहते हैं, और परिवार के साथ अपना दुख और संवेदना साझा करने के लिए गांववाले भी उनके भतीजे के घर पहुंचे हुए हैं।
दर्शन सिंह के मैनेजर नितिन ने भी इस घटना पर अपना गहरा शोक प्रकट किया है। साथ ही नितिन ने अपने मालिक की मौत पर दुख जताते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मालिक दर्शन सिंह ने कभी किसी की मदद करने से इनकार नहीं किया।
मेहनत से खड़ी की अरबों-खरबों की कंपनी
दर्शन सिंह एक मेहनती इंसान थे। उन्होंने अपनी मेहनत और जज़्बे के दम पर अरबों-खरबों की कंपनी खड़ी की थी। साथ ही उन्होंने अपनी केनाडा कंपनी की एक ब्रांच राजगढ़ में भी खोली हुई थी। यहां से मैनेजमेंट का काम चलता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply