अमरोहा में निर्माणाधीन सिनेमा घर की दीवार गिरी, हादसे में दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ACCIDENT: यूपी के अमरोहा में निर्माणाधीन माधो सिनेमाघर की दीवार गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं 7 मजदूर घायल हो गए हैं। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद तो 9 मजदूर दीवार गिराने का काम कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बीते 2 माह से निर्माणाधीन सिनेमा घर का काम चल रहा था। वहीं आज अचानक सिनेमाघर की दीवार गिर गई जिसके मलबे नीचे कई मजदूर दब गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है।
डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है उधर घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापरवाही बरतने वालों के कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर संज्ञान लेते हुए दुख जताया है। वही डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply