कंवरपाल गुर्जर ने बाढ़ में जान गंवाने वाले दो मृतकों के परिजनो को दी 4 लाख रुपये की सहायता राशि

HARYANA: हरियाणा के कुछ जिलों में बाढ़ ने काफी तबाई मची है, हालांकि इसके लिए हरियाणा सरकार ने बाढ़ में हुए नुकसान पर मुआवजा देने का वादा किया है। इस बीच कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जरने बाढ़ में अपनी जान गंवाने वाले दो मृतकों के परिजनो को 4लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
दरअसल पहाड़ों से आए पानी के सैलाब से पंजाब-हरियाणा और दिल्ली तक भारी क्षति हुई है। राज्य सरकार इसे ठीक करने में जुटी है। वहीं बाढ़ पीड़ितों तक सहायता राशि भी पहुंचाई जा रही है। इस मौके पर कंवरपाल गुर्जरने कहा कि पूरे हरियाणा में बाढ़ के कारण 35लोगो के अपनी जान गवाई है। जिसका डाटा सरकार तक पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि सरकार इन परिवारों की मदद हेतु प्रतिबद्ध है। मृतकों के परिवार को सांत्वना राशि देकर सरकार उनके दुख में साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ में जिनके मकान या फसल को नुकसान पहुंचा है। सरकार उसके नुकसान की भरपाई करेगी। अगर बाढ़ में किसी के मकान में पानी घुसने से भी जो नुकसान हुआ है। सरकार सभी परिवारों की मदद हेतु प्रयासरत है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply