‘मंदिर वहीं बना जहां बनाने का संकल्प लिया था’, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले CM योगी
Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, रामलला 500साल बाद अपने मंदिर विराजे हैं। ऐसा लग रहा है मानों हम त्रेता युग में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए बहुसंख्यक समाज ने संघर्ष किया और लड़ाई लड़ी।
सीएम योगी ने कहा, आज हर घर में राम का नाम लिया जा रहा है। राम का जीवन हमें संयम सिखाता है और भारतीय समाज ने भी संयम का परिचय दिया। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या धाम का भी विकास हो रहा है। एक जमाने में यह सपना था कि अयोध्या में हवाईअड्डा हो जो आज साकार हो रहा है।
‘मन भावुक है’
सीएम योगी ने कहा कि "प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। मन भावुक है। निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं। ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं।"
‘आज आत्मा प्रभुल्लित है’
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "श्री राम जन्मभूमि संभवत: विश्व में पहला ऐसा अनूठा प्रकरण होगा जिसमें किसी राष्ट्र के बहुसंख्यक समाज ने अपने ही राष्ट्र में, अपने आराध्य की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए इतने वर्षों और इतने स्तरों पर लड़ाई लड़ी हो। आज आत्मा प्रभुल्लित है इस बात से कि मंदिर वहीं बना है जहां बनाने का संकल्प लिया था।"
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply