Amarnath Yatra 2023: रवाना हुआ अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Amarnath Yatra: इस साल की अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। जम्मू से यात्रियों का पहला जत्था रवाना कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर जम्मू बेस कैंप से पहले जत्थे को रवाना किया।वहीं कुल 3488 यात्री जम्मू से पहले जत्थे में रवाना हुए।
सुबह करीब चार बजे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 62दिनों तक चलने वाली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर खाने-पीने की कुछ सामान पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके बावजूद अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ तीर्थ यात्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षाबल पूरी तरह से तैयार हैं। यात्रा के लिए चप्पे-चप्पे पर फोर्स और पुलिस की तैनाती की गई है। केंद्र सरकार ने सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियों को भी जम्मू-कश्मीर भेजा है ताकि इस यात्रा की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। हालांकि इस बार सुरक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। गुफा मंदिर में CRPF की जगह इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस यानि ITBP के जवानों की तैनाती की गई है। ITBP खासतौर पर माउंटेन वारफेयर में ट्रेंड होते हैं।बम-बम भोले और भारत माता की जय के नारों के बीच यात्रियों में दर्शन को लेकर खासा उत्साह है और जोश हाई है।
यात्री निवास में देर शाम तक करीब तीन हजार श्रद्धालु पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं के आने से पूरा माहौल शिवमय हो गया है। यात्री निवास व आसपास के इलाके में हर तरफ भोलेनाथ की महिमा का गुणगान हो रहा है। यात्री निवास के भीतर व बाहर श्रद्धालुओं के लिए कई लंगर नगाए गए हैं, जहां शाम को श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा, आस्था व उत्साह के साथ भगवान शिव की आरती में हिस्सा लिया। देर शाम को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी यात्री निवास का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply