Shardiya Navratri 2023: किस दिन किया जाएगा कन्या पूजन? अष्टमी या नवमी, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि अपने अंतिम चरण में है। नवरात्रि खत्म होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 22 अक्टूबर को अष्टमी मनाई जाएगी, 23 अक्टूबर को नवमी तो वहीं 24 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि में कई लोग कन्या पूजन करते हैं। कन्या पूजन को लेकर लोगों के मन में शंका रहती है कि ये अष्टमी को है या नवमी को। कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है।
शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिन पूरे होने पर कन्या पूजन किया जाता है। और उसके बाद ही व्रत को तोड़ते हैं लेकिन जो लोग अष्टमी पर अपनी कुलदेवी की पूजा करते हैं वह अष्टमी पर कन्या पूजन कर सकते हैं। नवरात्रि में अष्टमी-नवमी दोनों ही दिन मुख्य माने जाते हैं।
ये है शुभ मुहूर्त
अश्विन शुक्ल महाष्टमी या यूं कह लें दुर्गाष्टमी की शुरुआत 21अक्टूबर 2023को रात 09बजकर 53मिनट से 22अक्टूबर 2023को रात 07बजकर 58मिनट तक रहेगी। कन्या पूजन करने के लिए सुबह या दोपहर का मुहूर्त शुभ माना जाता है। सुबह के मुहूर्त की बात करें तो सुबह 7 बजकर 51 मिनट से लेकर 10 बजकर 41 मिनट तक है। वहीं दोपहर का मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक है। नवमी की बात करें तो दुर्गानवमी तिथि 22अक्टूबर 2023को रात 07बजकर 58 मिनट से 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।
कन्याओं को देने चाहिए ये उपहार
कन्या पूजन के दौरान काले चने की सब्जी, खीर, पूड़ी, हलवा का भोग लगाना चाहिए। वहीं कन्याओं को उपहार स्वरूप लाल रंग के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, नारियल, मिठाई, शिक्षा से जुड़ी सामग्री भेंट करनी चाहिए। कन्या पूजन में 9 कन्याओं का होना और 1 बालक जिसे बाटुक माना जाता है शुभ होता है।
Leave a Reply