रिश्ते हुए तार-तार! प्रेमी के प्यार में बड़ी बहन ने छोटी को कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट

NEW DELHI: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रिशतों को तार-तार करदेने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सगी बहन ने अपनी ही छोटी बहन की कुलहाड़ी से हत्या कर दी। दरअसल, दोनों बहनें एक ही युवक से प्रेम करती थीं। इस मामले का पता बड़ी बहन को पता चलने के बाद वह छोटी बहन से वाद-विवाद करने लगी दोनों बहनों में विवाद इतना बड़ गया की बड़ी बहन ने कुलहाड़ी से वार कर छोटी को मौत के घाट उतार दिया।
खबरों के अनुसार, मामले का पता चलते ही पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस हत्या की गुथी को सुलझा बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। छोटी बहन संध्या धुर्वे का शव पुलिस को मंगलवार को मिला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो हत्या का शक बड़ी बहन पर आया जिसके बाद पुलिस ने बड़ी बहन गायत्री धुर्वे को हिरास्त में ले लिया। पूछताछ के दौरान गायत्री ने पुलिस को बताया कि दोनो बहने एक ही युवक को पसंद करती थी। इस बात का पता चलते ही गायत्री अपनी छोटी बहन से चिढ़ने लगी। एक दिन गायत्री ने संध्या को लड़के से बात करते पकड़ लिया जिसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
गायत्री ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने संध्या की हत्या करने के लिए प्लान बनाया था। उसने नहाने का पानी भरने को लेकर छोटी बहन से विवाद शुरू कियाफिर जानबूझकर बात को बढ़ाते हुए उसने उस पर कुलहाड़ी से एक के बाद लगातार कई वार किए। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। SPअंकिता शर्मा ने बताया कि एक युवक को पसंद करने में 2जिंदगियां खराब हो गईं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply