PUNJAB: पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी, अमृतपाल सिंह की मदद करने वाले वकील समेत तीन गिरफ्तार
PUNJAB:भगोड़ा अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में होशियारपुर से उसके तीन साथियों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार फरार अमृतपाल सिंह की कथित तौर पर सहायता करने के आरोप में पुलिस नें एक वकील समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार इसमें दो व्यक्ति जालंधर जिले के हैं और एक होशियारपुर के बाबक गांव का है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस गिरफ्तारी पर चुप्पी साध रखी हैं। आपको बताएं अमृतपाल सिंह और उसका सहयोगी पापलप्रीत सिंह 28 मार्च की रात मरनइयां गांव से फरार हो गये थे।
अमृतपाल के सहयोगियों के खिलाफ पुलिस बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है। वहीं 10 अप्रैल को दो भाइयों को राजपुर भैया गांव से इस संदेह में गिरफ्तार किया गया था कि उन्होंने भगोड़ों को पनहा दी थी। वहीं अभी भी यह दोनो भाई पुलिस रिमांड में हैं, इसके साथ ही पपलप्रीत सिंह को पिछले हफ्ते होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया था और उसके उपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
बता दें की यह वही शख् है जो पिछले दिनों अमृतपाल सिंह के साये की तरहा उसके सात रहता था। वहीं 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply