Propose Day 2024 : वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन मनाया जाता है Propose Day, जानें कैसे हुई इसकी शुरूआत
Propose Day 2024 : 2024 के वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और आज 7 फरवरी को रोज डे मनाया जा रहा है। इस वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस दिन कपल एक-दूसरे के सामने अपने दिल की बात या प्यार का इजहार करते हैं। जिस व्यक्ति को आप चाहते हैं, उसे अपनी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का यह अवसर वास्तव में अनमोल है। यह एक शानदार मौका है प्यार, स्नेह, और प्रशंसा का इजहार करने के लिए। लोग इस दिन के माध्यम से अपने संबंधों में एक नई कदम बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। वे जिसे अपना साथी बनाना चाहते हैं, उसे अपनी भावनाओं को विशेष तरीके से व्यक्त करने का प्रयास करते हैं।
प्रपोज डे का इतिहास क्या है?
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो लंबे समय तक इस मौके का इंतजार करते हैं। भारत में इस वेस्टर्न कल्चर का चलन आज काफी बढ़ गया है। लोग ट्राई, कैंडल लाइट डिनर, बीच लोकेशनके जरिए अपने दिल की बात का इजहार करते हैं। चलिए, आपको बताते हैं प्रपोज डे का इतिहास क्या है और इसका महत्व क्या है। इसके साथ हम आपको किन क्रिएटिव तरीकों से पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं यह भी बताएंगे।
वैसे सालों से प्रपोज डे को वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन मनाया जाता है। इसकी शुरुआत सदियों पहले ही हो गई थी और भारत में इस वेस्टर्न कल्चर का चलन आज काफी बढ़ गया है। कहा जाता है कि साल 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बर्गंडी को प्रपोज किया। उन्होंने अपने इस विशेष पल में मैरी को हीरे की अंगूठी ऑफर की थी। इस तरह से प्रपोज करने के बाद यह तरीका सुर्खियों में छा गया और तभी से वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन पर प्रपोज डे सेलिब्रेट किया जाने लगा।
इस तरीके से मना सकते हैं प्रपोज डे
अपने पार्टनर को प्रपोज डे पर दिल की बात का इजहार करने के लिए कई तरीके आप अपना सकते हैं। आप चाहें तो कैंडल लाइट डिनर, डेट पर जाकर, रोज देकर, रिंग या दूसरी चीजें गिफ्ट करके प्रपोज कर सकते हैं। वैसे पब्लिक प्लेस में घुटनों पर बैठकर प्रपोज करने का तरीका सबसे ज्यादा पॉपुलर है। पार्टनर को प्रपोज करने के लिए बीच या किसी स्पेशल लोकेशन पर जाया जा सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply