पीएम मोदी ने तीन सुपर कंप्यूटर परम रुद्र का किया उद्घाटन, वैज्ञानिक और रिसर्च के क्षेत्र में आएगा काम

PM Modi Innagurated Super Computer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में बने तीन सुपर कंप्यूटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन करने से पहले उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा था कि तकनीक से जुड़े इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने लिखा था कि शाम करीब 5:30बजे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए, मैं 3परम रुद्र सुपर कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन करुंगा। मैं अपने युवाओं सेआग्रह करूंगा कि वे इसमें शामिल हों।
गौरतलब है कि सुपर कंप्यूटर बेहद तेज और शक्तिशाली होते हैं। ये जटिल गणनाओं को बेहद कम समय में पूरा कर सकते हैं। एक सुपर कंप्यूटर इतनी बड़ी मात्रा में डेटा को एक साथ प्रोसेस कर सकता है, जितना एक साधारण कंप्यूटर कभी नहीं कर सकता। इन सुपर कंप्यूटर्स का इस्तेमाल वैज्ञानिक और रिसर्च के कामों में किया जाएगा।
तीन सुपर कंप्यूटर का उद्घाटन
पीएम मोदी ने जिन तीन नए सुपर कंप्यूटर परम रुद्र का उद्घाटन किया है। उन्हें पुणे, दिल्ली और कोलकाता में लगाया जाएगा। बता दें कि इन कंप्यूटर में लेटेस्ट कटिंग हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अधिकांश पार्टस का निर्माण और संयोजन भारत में ही किया गया है। सामान्य कंप्टूटर को जिस काम को पूरा करने में 500साल तक लग जाते हैं। उन्हें सुपर कंप्यूटर बहुत कम वक्त में पूरा कर लेता है।
दिल्ली में एक सुपर कंप्यूटर
बता दें कि परम रूद्र सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल मौसम पूर्वानुमान, जलवायु, पदार्थ विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। पुणे में विशालकाय मीटर रेडियो टेलीस्कोप फास्ट रेडियो बर्स्ट और अन्य खगोलीयी घटनाओं का पता लगाने के लिए सुपर कंप्यूटर रूद्र का इस्तेमाल किया जाएगा। दिल्ली में इंटर यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर में इस सुपर कंप्यूटर का उपयोग पदार्थ विज्ञान और परमाणु भौतिकी के रिसर्च के लिए किया जाएगा।
Leave a Reply