'जो पटाखा फोड़ने से भी डरता था, वो गोली कैसे...', बदलापुर एनकाउंटर पर आरोपी के परिवार ने उठाए सवाल
Rape Accused Akshay Shinde: बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर उसके परिजनों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में उस पर कबूलनामा देने का दबाव बनाया था। आरोपी अक्षय शिंदे पर बदलापुर के स्कूल के शौचालय में दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है।
जवाबी कार्रवाई में चलाई गोली
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोप शिंदे को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। तब उसने एक पुलिसकर्मी से बंदूक छीनकर उसपर गोली चला दी। जिसके बाद आरोप शिंदे पर जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। इसके बाद जब उसे कलवा सिविक अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोप की मां ने उठाए सवाल
शिंदे की मां और चाचा ने सोमवार रात कलवा अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि उसने पहले पुलिसकर्मी की बंदूक छीनी और उस पर गोली चलाई। बाद में पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई। पुलिस उसपर जबरन जुर्म कबूलने के लिए दबाव बना रही थी। बयान में उससे क्या लिखवाया गया, यह केवल वही जानता है।
साजिश करने का लगा आरोप
अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की जांच होनी चाहिए। उसकी मां और चाचा ने आरोप लगाया कि यह पुलिस और बदलापुर स्कूल के प्रबंधन की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि अक्षय ने अपने परिजनों से कहा था कि पुलिस हिरासत में उसे पीटा जा रहा है और उसने पैसे मांगने के लिए एक चिट भी भेजी थी।
उन्होंने आगे कहा कि वह पुलिसकर्मी का हथियार नहीं छीन सकता। पुलिस ने हमारे बच्चे को मार डाला है। स्कूल प्रबंधन की भी जांच होनी चाहिए। मेरा बेटा पटाखे फोड़ने और सड़क पार करने से भी डरता था। वह पुलिसकर्मियों पर गोली कैसे चला सकता है? अक्षय के खिलाफ मामलों में अभी आरोप भी साबित नहीं हुए हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply