कलयुगी चाची का बेखौफ डर! 2 साल की मासूम का गला घोंटकर की हत्या, पुलिस को बताया मर्डर-मिस्ट्री
MP News: 2 साल की हत्या उसकी चाची ने बस इस वजह से कर दी क्योंकि उसे वह सोने नहीं दे रही थी। दरअसल मामला का खुलासा तब हुआ जब परिवार वालों को अपनी 2 साल की मासूम बच्ची नहीं मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके बाद परिवार वालों ने जब अपने घर की छानबीन की। तो बच्ची सोफी के नीचे मृत पाई गई।
चाची को सोने नहीं दे रही थी बच्ची
मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है। जहां राजीव नगर में एक परिवार रहता था। इस परिवार में दो भाई और उनकी दोनों पत्निया, साथ में उनके बच्चे रहते थे। इस परिवार में एक 2 साल की मासूम बच्ची में थी। जो फिलहाल इस दुनिया में नहीं है। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी चाची के साथ खेल रही थी। बच्ची ने अपने चाची के साथ खाना भी खाया। लेकिन अब बच्ची को नींद आ रही थी। जैसे ही चाची ने उसे अपने मां के पास भेजने की कोशिश की। वह कोशिश नाकाब हो गई। बच्ची अपने मां के पास नहीं जा रही थी।
गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
इधर चाची को भी नींद आई हुई थी। लेकिन बच्ची को छोड़कर वह नहीं सो सकती थी। उसने काफी कोशिश की लेकिन बच्ची नहीं गई। ये देखकर चाची को गुस्सा आ गया। जिससे उसने बच्ची को चाटा मार दिया। बच्ची तभी सोने लगी। उसे रोता देख उसे और गुस्सा आ गया और उसने अपने हाथों से बच्ची को गला घोंट दिया। कुछ ही सैंकड में बच्ची की मौत हो गई।
पुलिस के आगे चाची ने कबूला अपना जुर्म
डर के मारे चाची ने 2 साल की मासूम को सोफी के नीचे लेटा दिया। जैसे ही परिवार वालों को बच्ची खेली नहीं दिखी तो वह परेशान हो गए। हर जगह ढूंढने के बाद भी वह वहीं मिली। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस का सहारा लिया। फिर घर में ही बच्चे का शव मिल गया। जैसे ही चाची से सख्ताई से पूछताछ शुरू की तो उसने अपने जुर्म कबूल लिया। फिलहाल चाची को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply