Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि आज, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व
Masik Shivratri 2024: हिंदू धर्म में हर महीने पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का खास महत्व होता है। ये मासिक शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। कहते हैं मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यही वजह है कि शिवभक्त मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा करते हैं।
क्या है शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा की जाती है। एक साथ पूजा करने से विवाह में आ रही अड़चन और वैवाहिक परेशानियां दूर होती हैं। इस दिन विधिवत व्रत रखकर शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शुभ मुहूर्त की बात करें तो हिन्दू पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 फरवरी 2024 को सुबह 11:17 बजे शुरू होगी, और यह अगले दिन यानी 9 फरवरी 2024 को सुबह 08:02 बजे तक रहेगी।
क्या है पूजा विधि
वहीं मान्यता है कि आज के दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करना चाहिए। फिर पूरे विधि विधान से भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। अगर घर में शिवलिंग है तो पहले दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। भोलेनाथ की पूजा में बेलपत्र, धतूरा आदि शिवलिंग पर जरुर चढ़ानी चाहिए। ऐसा कहते हैं कि ऐसा करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। सबसे आखिर में भगवान शिव को मीठे का भोग लगाना चाहिए और उनका सच्चे मन से ध्यान करना चाहिए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply