पत्नी की हत्या कर दरवाजे पर लगा दिया ताला, डेढ़ साल का बच्चा मां के शव के साथ बिलखता रहा, फिर...
गुरुग्राम:हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी का गला काट कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं खुद भी मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि दोनों की मौत हो गई है लेकिन उनका डेढ़ साल के बेटा का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 एस ब्लॉक में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतनी हत्या के बारे में जब पता चला जब 24 घंटे से घर के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद पति फरार हो गया और बाहर का दरवाजे को बंद कर गया। बच्चे के रोने की सूचना पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच और तब जाकर बच्चे को बाहर निकाला गया। वहीं महिला लहूलुहान हाल में मृत थी।
फिर मेट्रो स्टेशन के आगे खुदकर किया सुसाइड
बताया जा रहा है कि 23 साल की लक्ष्मी रावत अपने पति गौरव शर्मा के साथ यहां रहती थी। गौरव ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी और गेट पर ताला लगाकर भाग गया। लक्ष्मी के शरीर पर तेजधार हथियार से कई कट मिले हैं। वहीं आरोपी ने महिला का मोबाइल टॉयलेट में फ्लश कर दिया था। महिला आगरा की मूल निवासी है। वहीं पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति गौरव शर्मा ने यूपी कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूद आत्महत्या कर ली है।
इस मामले की जानकारी पुलिस ने महिला के घर वालों को दे दी है। वहीं पति ने पत्नी की हत्या क्यों की इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता कर रहे है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply