LOK SABHA ELECTION 2024: भगवान राम पर सियासत हुई शुरू, भाजपा वाले श्री राम को चुनाव में खड़ा कर रहे हैं- संजय राउत
                
मुंबई: एक तरफ भाजपा राम मंदिर को लेकर उत्साह मना रही है। वहीं दूसरी सियासत भी गरमा गई है। वहीं शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की ओर से 22 जनवरी को ऐलान होगा कि हम प्रभू श्री राम को चुनाव में खड़ा कर रहे हैं, सिर्फ यही बाकी रह गया है। राम जी के नाम पर इतनी राजनीति हो रही है कि सिर्फ यही कहना बाकी है कि हमारे उम्मीदवार श्री राम होंगे।
भाजपा पर तंज कसते हुए शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा,कि महाविकास अघाड़ी करीब 40 सीटें जीतेगी। भाजपा को जीतने के लिए EVM की जरूरत है, वे अकेले नहीं जीत सकते। उनका गठबंधन EVM से है। इससे पहले शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि अलग होने के बाद महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना है, कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। हमारी बात कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ अच्छे रूप से चल रही है।
गठबंधन को लेकर दिया था बड़ा बयान
संजय राउत ने कहा कि हमने कहा कि हम महाराष्ट्र में लोकसभा के लिए हमेशा 23 सीटों पर लड़ते आए हैं। हमने पहले तय किया था कि जो जीती हुई सीटें हैं उन पर बाद में बात होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में कोई सीट नहीं जीती है, कांग्रेस महाराष्ट्र में जीरो से शुरूआत करेगी लेकिन कांग्रेस महा विकास अघाड़ी में हमारा महत्वपूर्ण साथी है। महाराष्ट्र में कांग्रेस, NCP, शिवसेना मिलकर काम करेंगे और इससे हमें, NCP या कांग्रेस हाईकमान को कोई तक़लीफ नहीं है।
23 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव- संजय राउत
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में हम टूट के बावजूद सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम 23 सीटों पर चुनाव लड़ते आए हैं। पिछले चुनाव में हम इनमें से 18 सीटों पर जीते थे। इस बार भी हम इतने ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply