दीपिका की तरह 35 की उम्र के बाद है मां बनने का प्लान? इन बातों पर करें गौर
Pregnancy Tips: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह के घर कुछ महीनों में नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। बता दें, दीपिका पादुकोण ने 35 की उम्र के बाद प्रेगनेंट होने का प्लान बनाया है। ऐसा माना जाता है कि 35 उम्र के बाद कंसीव करने में कई दिक्कतें आती हैं। इसके बाद भी अगर महिला 35 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी कंसीव कर लेती है तो उसे सेहत के प्रति ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। क्या आप भी 35 की उम्र के बाद बेबी प्लानिंग करने का सोच रहे हैं? अगर हां, तो इस आर्टिकल में हम आपको अपनी डाइट में क्या-क्या बदलाव करने चाहिए इसके बारे में बताएंगे।
एक्सपर्ट के अनुसार, 35 साल के बाद प्रेगनेंसी का फैसला कर रहे हैं तो खानपान में जरूर ध्यान रखें। प्रेगनेंसी के दौरान बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। सुबह के हेल्दी नाश्ते का सेवन करें। इसके अलावा हेल्दी फैट्स जैसे नट्स और सीड्स और आयरन और फोलिक एसिड का सेवन करना चाहिए। इस समय वेट गेन से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का खतरा हो सकता है।
ऐसे करें ब्रेकफास्ट
प्रेगनेंट महिला को हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए। सुबह के वक्त लिक्विड डाइट से परहेज बनाएं क्योंकि इससे उल्टी की शिकायत हो सकती है। इस दौरान आप नट्स या सीड्स का सेवन करें। इसके अलावा लो फैट मिल्क लें और साथ में अनाज का एक पॉर्शन भी लेना चाहिए। 11 बजे के आसपास कोकोनट वाटर और फ्रूट्स का सेवन करें। इसके जरिए शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की पूर्ति हो सकती है।
इन चीजों का करें लंच में सेवन
35 साल के बाद प्रेगनेंसी का फैसला कर रहे हैं तो साबुत अनाज, मोटा अनाज, सब्जियां और फ्रूट्स पर फोकस करना चाहिए। लंच में दो पतली चपाती और सब्जी का सेवन जरूर करें। इसके अलावा लंच में सलाद और दही का रायता का भी सेवन करें।
शाम का स्नैक
प्रेगनेंट महिला शाम के स्नैक में रोस्टेड मखाना का सेवन कर सकती हैं। शाम में नट्स या सीड्स को खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
डिनर में करें इन चीजों का सेवन
कोशिश करें की रात के समय लाइट खाना खाएं। इसके अलावा बिल्कुल भी बैड रेस्ट पर नहीं रहना चाहिए। लेकिन अगर अगर कॉम्लिकेशन्स के चलते डॉक्टर ऐसा कहें तो इसे जरूर फॉलो करें। प्रेगनेंसी के दौरान एक्सरसाइज या हल्का व्यायाम करें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply