Janmashtami 2023: जन्माष्टमी की थीम इस बार होगी बेहद स्पेशल, श्रीकृष्ण को धारण करवाई जाएंगी ‘प्रज्ञान-पोषाक’

Janmashtami 2023:भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की रात श्रीकृष्ण जन्मोपत्सषव मनाया जाता है। इस बार ये पर्व सात सितंबर (बृहस्पतिवार) मनाया जाएगा। इसकी सबसे ज्यादा धूम श्रीकृष्ण के निवास मथुरा और वृंदावन पर देखने को मिलती है। मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में आगामी जन्माष्टमी समारोह भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उन वैज्ञानिकों को समर्पित होगा जिन्होंने चंद्रयान -3 मिशन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
चंद्रयान-3 की थीम पर मनाया जाएगी जन्माष्टमी
दरअसल चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से दुनियाभर में भारत को बधाई मिल रही है। इसका श्रेय केवल भारतीय वैज्ञानिकों को दिया जाता है। वहीं इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व चंद्रयान-3 की थीम पर मनाया जाएगा, जिसमें बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद भगवान श्री कृष्ण ‘प्रज्ञान-पोषाक’ धारण किए ‘सोमनाथ पुष्प बंगला’ में विराजमान होंगे। इस बार यह महोत्सव देश के विकास व हिन्दू राष्ट्र के संकल्प के साथ मनाया जाएगा।
सुबह इतने बजे खुल जाएंगे कपाट
बता दें कि इस साल भगवान श्रीकृष्ण के 5250 वें जन्मोत्सव के अवसर पर जन्मस्थान की साज-सज्जा, ठाकुरजी की पोशाक और श्रृंगार आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहींमंदिर में आने वाले भक्तों को भगवान के दर्शन की सुविधा देने के लिए उसके कपाट सुबह 5.30 बजे से देर रात 1.30 बजे तक खुले रहेंगे। प्रसाद के लिए जल्दी न खराब होने वाली वस्तुएं बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply