मुस्लिमों के आरक्षण पर बीजेपी विधायकों ने जमकर काटा बवाल, अब 18 MLA'S छह महीने के लिए हुए सस्पेंड
18 BJP MLA'S Suspended: कर्नाटक विधानसभा में हंगामा लगातार जारी है। पहले मुसलमानों को आरक्षण देने वाला बिल पास किया गया। जिसके विरोध में बीजेपी के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। इसी क्रम में कर्नाटक विधानसभा ने प्रदर्शन कर रहे 18भाजपा विधायकों को तत्काल प्रभाव से छह महीने के लिए सस्पेंड कर दिया।
18भाजपा विधायकों को सस्पेंड करने के बाद मार्शलों ने उन्हें जबरन सदन से बाहर निकाला। सस्पेंड किए गए विधायकों में डोड्डनगौड़ा पाटील, अश्वथ नारायण और मुनिरत्न का नाम शामिल हैं।
सरकारी ठेकों में 4फीसदी का आरक्षण
दरअसल, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को सरकारी ठेकों में 4फीसदी का आरक्षण देने को फैसला किया। इसी के लिए आज विधानसभा में बिल पेश किया गया, जिसे मंजूरी मिल गई हैं। लेकिन इस बिल के पेश होने के बाद भाजपा ने इसे "असंवैधानिक" करार दिया है। वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि यह उपाय समावेशी विकास और सकारात्मक कार्रवाई के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
भाजपा ने किया हंगामा
कर्नाटक विधानसभा में जब बिल पेश किया गया तो भाजपा ने जमकर हंगामा किया। भाजपा के कई नेता सदन के वेल में चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। भाजपा ने 4 प्रतिशत कोटा बिल को अस्वीकार करते हुए बिल को फाड़ दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply